जादुई नुस्खा

_________

अब चूहों को बिना मारे घर से भगाएं।एक ही बार में गायब हो जाएंगे घर में छिपे सारे के सारे  चूहे। 

कारण 

______

हम में से बहुत कोई चूहों के तांडव से परेशान हैं। घरों की अनेक समस्याओं में चूहा भी एक समस्या है।  ये हमारे घरों की  वस्तुओं को नुकसान पहुँचाती  है,साथ ही  बीमारियाँ फैलाती हैं।

उपाय 

______

आज हम एक ऐसा उपाय बता रहे है  जिससे छोटा हो या बड़ा हर चूहा  बिना मारे भागने पर मजबूर हो जाएगा।

तरीका

_______

स्टेप 1:- 

100 ग्राम फिटकिरी।

स्टेप 2 

फिटकिरी को कूटकर या पीसकर चूर्ण कीजिए।

______

स्टेप 3 

______

एक प्याला (Bowl) आटा।

स्टेप 4 

______

आटा में एक चम्मच गुड़ या चीनी मिक्स कर दीजिए।

स्टेप 5 

______

अब आटा को पानी मिलाकर गूँथ लीजिए।

स्टेप 6 

______

गुंथा हुआ आटा का  छोटा -छोटा गोला  (Ball ) बनाइए।

स्टेप 7 

______

गोला के अंदर फिटकिरी का चूर्ण भर दीजिए। 

स्टेप 8 

______

अब गोला (Ball) को चूहों की बिल या जिस स्थान या कोना में चूहा खाना ढूँढता हो या जिस रास्ते से चूहा गुजरते है एक -एक गोला रख दीजिए। 

 परिणाम 

चूहा  का पेट में आटे के साथ फिटकिरी घुसते ही उसके पेट में खलबली आ जाएगी। शातिर से शातिर चूहा  भी उछलते कूदते घर से दूर भाग जाएगा।

_______