टुसू परब (TUSU PARAB) में बच्चों की होगी बल्ले – बल्ले, स्कूलों में रहेगी छुट्टी

झारखण्ड राज्य और इससे सटे इलाके उड़ीसा व पश्चिम बंगाल का मुख्य स्थानीय त्योहारों में से एक त्योहार टुसू परब (TUSU PARAB) है। यह परब 15 जनवरी से प्रारम्भ होती है। सरकारी स्कूलों में 14 जनवरी को मकर सक्रान्ति और 15 जनवरी को टुसू परब की छुट्टी होगी। अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक रांची को एक ज्ञापन देकर इसकी मांग की है।

झारखण्ड प्रदेश में टुसू परब (TUSU PARAB) राँची, खूँटी, सरायकेला , पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम , रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और हज़ारीबाग जिलों में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। यह परब एक सप्ताह तक होती है। इस अवधि में सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो जाती है। शिक्षक भी परिवार के साथ छुट्टी लेकर मेला का आनंद लेते है। यही कारण है की शिक्षक संघ की ओर छुट्टी के लिए सरकार से मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now

इस मुख्य परब के अलावे झारखण्ड की कई स्थानीय त्यौहारों के लिए अवकाश लिस्ट में छुट्टी को जोड़ने के लिए कहा गया है। छुट्टी की मांग करने वालों में अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अनूप केशरी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, हरेकृष्ण चौधरी, सलीम सहाय तिग्गा, कृष्णा शर्मा, अजय ज्ञानी, नरसिंह महतो, गोवर्धन महतो आदि अनेक शिक्षक शामिल थे।

टुसू परब (TUSU PARAB)

Municipal Elections in Jharkhand : शीघ्र होंगे चुनाव, जानिए कौन सा नगर में निकाय का स्वरूप क्या है और ट्रिपल टेस्ट क्या होता है

Leave a Comment