स्वामीनारायण मंदिर अबूधाबी : हिन्दुओं का भव्य मंदिर, BAPS संस्था द्वारा निर्माण किया गया (Swami Narayan Mandir Abu Dhabi)

Swami Narayan Mandir Abu Dhabi : BAPS संस्था द्वारा संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में भगवान स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण किया गया। मंदिर के सात गर्भगृह में मूर्तियां है। वैदिक वास्तुकला से प्रेरित डिजाइन किया गया यह मंदिर बेहद आकर्षक है। आधुनिक निर्माण शैली और भारतीय कारीगरों की खूबसूरत नक्काशी से निर्मित संयुक्त अरब अमीरात का यह पहला हिंदू मंदिर है। राजस्थान के बलुआ पत्थरों से बना इस मंदिर को बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (BAPS) संस्था ने 700 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया है।

यह मंदिर 27 एकड़ में फैला है। इसकी ऊंचाई 108 फ़ीट है। निर्माण में 40,000 क्यूबिक फ़ीट संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है। स्वामीनारायण संप्रदाय (BAPS) का पहला हिंदू मंदिर गुजरात के अहमदाबाद शहर में बनवाया गया था। वर्तमान में पूरा विश्व में इस संस्था के 1100 से ज्यादा मंदिर है। मंदिर में कृत्रिम रूप से गंगा, यमुना और सरस्वती को दर्शाया गया है।

WhatsApp Channel Join Now

बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (BAPS) का अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय अहमदाबाद में है। अमेरिका , यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल, बेल्जियम, अफ्रीकी देश केन्या, तंजानिया, युगांडा, साउथ अफ्रीका, बोत्स्वाना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और जापान में भी स्वामीनारायण मंदिर हैं।

Swami Narayan Mandir Abu Dhabi
भगवान स्वामीनारायण मंदिर (आबू धाबी )

BAPS संस्था

BAPS (बीएपीएस) का पूरा नाम बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण है। साधू परंपरा पर विश्वास रखने वाले शास्त्री महाराज ने बीसवीं शताब्दी में नई गद्दी की शुरुआत की थी। उन्होंने इससे बोचासनवासी अक्षय पुरुषोत्तम संप्रदाय का नाम दिया था। इसे ही BAPS के नाम से जाना जाता है। इसके समर्थक साधु परंपरा का पालन करते हैं। स्वामी नारायण संप्रदाय कृष्ण को अपना आराध्य मानता है। मंदिर में भगवान कृष्ण की लीलाओं को मुख्यतया दर्शाया जाता है।

स्वामीनारायण संप्रदाय

हिन्दू धर्म में अनेक संप्रदाय हैं, स्वामी नारायण संप्रदाय हिन्दू धर्म का ही हिस्सा है। इसके समर्थक वैष्णव संप्रदाय के अनुयायी हैं। ये कृष्ण को सबसे बड़ा भगवान मानते हैं। इसकी नींव स्वामी सहजानंद ने रखी थी । इसका असली नाम घनश्याम पांडे था। स्वामी सहजानंद का जन्म उत्तर प्रदेश में 1781 ईस्वीं में हुई थी। स्वामीनारायण संप्रदाय की स्थापना स्वामी सहजानंद ने की थी।इन्होने गुजरात में आज से 200 साल पहले स्वामीनारायण संप्रदाय की नींव रखी। वर्तमान में दुनिया में 50 लाख से ज्यादा इसके अनुयायी है।

लगातार ऐसे ही और अधिक ख़बरें और जानकारी के लिए Tusu99.com पर क्लिक करें।

8th Pay Commission : कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ सकती है, ऐसा प्रस्ताव विचाराधीन ?

मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना – गरीब बेटियों को मिलेंगे 15 हजार से 30 हजार की प्रोत्साहन राशि।

Leave a Comment