झारखण्ड सरकार ने राज्य के गरीब होनहार बालिकाओं के लिए मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति (Manki Munda Scholarship Yojna) योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत बालिकाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहन के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
योजना का लाभ की विवरणी निम्नलिखित है –
लाभ का प्रकार | विवरणी |
---|---|
योजना का नाम | मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना |
लाभार्थी कौन होंगे | बालिकाएँ (छात्रा ) |
परिवार की वार्षिक आय | 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए |
छात्रवृत्ति पाने की योग्यता | 10 वीं पास या 12 वीं पास 50% अंको के साथ |
छात्रवृत्ति हेतु तकनीकी कोर्स का नाम | ➯ 10 वीं पास के बाद डिप्लोमा हेतु ➯ 12 वीं पास के बाद बीटेक इंजीनियरिंग हेतु |
छात्रवृत्ति की राशि | ➯ डिप्लोमा हेतु 15 हज़ार ➯ बीटेक इंजीनियरिंग हेतु 30 हजार |
मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना (Manki Munda Scholarship Yojna)का लाभ पाने की शर्ते
झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ देने के लिए कुछ शर्तें निर्धारित की है। उस शर्तों को पूरा करने वाले अहर्ताधारी छात्राओं को सालाना छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शर्तें निम्न प्रकार से है –
- यह झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थानों में दाखिला के लिए है।
- छात्रवृत्ति की राशि सालाना दी जाएगी।
- परिवार की आय साल भर में आठ लाख से ज्यादा नहीं हो।
- 50 प्रतिशत अंकों के साथ सभी विषय में उत्तीर्ण होनी चाहिए।
लाभार्थी के लिए आवश्यक दस्तावेज
किसी भी शर्तों को पूरा करने के लिए आवश्यक दस्तावेज की जरूरतें होती है, जो निम्नलिखित है –
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज का फोटो
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
मानकी मुण्डा छात्रवृत्ति योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अपने बाकी पाठ्यक्रम के लिए भी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उल्लेखनीय है की राज्य के तकनीकी संस्थानों में छात्र और छात्राओं का अनुपात 6:1 है। इसलिए झारखण्ड के बेटियों को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह योजना प्रारम्भ की गई है।
कहाँ आवेदन करना है ?
आवदेन हेतु राज्य सरकार द्वारा एक पोर्टल बनाई जाएगी जिसकी आधिकारिक सुचना जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। इसी पोर्टल पर छात्राओं से आवेदन आमंत्रित की जाएगी।
( अधिक खबरे या जानकारी पाने के लिए Tusu99.com क्लिक करें)
⏩ | Ranchi Civil Court Recruitment 2024-रिक्त 28 पदों में आवेदन आमंत्रित, जानकारी के लिए यहां क्लिक करें । |
---|