गुदगुदी वाला मजेदार Hindi Paheli पहेलियाँ उत्तर सहित

Hindi Paheli: पहेली द्वारा किसी प्रश्न के लक्षण को भ्रामक तरीके से घुमा फिराकर उसके गुण आदि बताकर पूछा जाता है। इससे बच्चों का सोचने की क्षमता और तर्कशील क्षमता को बढ़ावा मिलता है साथ ही दिमाग को मजबूती प्रदान करता है । सकारात्मक तर्क के साथ सोच विचार करने की क्षमता में अभूतपूर्व प्रगति होती है। Paheli मनोरंजक होने के कारण दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद पहुँचाती है। व्यक्ति की बुद्धि और सोचने को क्षमता को परखने के लिए भी पहेली का इस्तेमाल किया जाता है। बच्चे पहेली में आए प्रश्नो की जटिलता को बारीकी से समझने की कोशिश करता है, इसी कोशिश में नई शब्द और नई विषय वस्तु को सीखता है। शब्दों का अर्थ जानने और समझने का प्रयास करता है। यही से बच्चे समस्याओं से समाधान सीखना शुरू कर देते है। पहेली सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं अपितु ये विद्यालयी शिक्षा का एक अंग है।

hindi paheli with answer+300

हिंदी मजेदार पहेलियां (Hindi Paheli)

WhatsApp Channel Join Now

प्रस्तुत है बेहद मनोरंजक पहेली। इन नई पहेलियों को सुलझाने का प्रयास मात्र से ही बच्चे बड़े सभी आनंदित महसूस करेंगे। विद्यालय में प्रतिदिन प्रार्थना सभा में Hindi Paheli with Answer+300 का उपयोग करके पढ़ाई का प्रेशर को हल्का किया जा सकता है तथा उपस्थिति दर को बढ़ाया जा सकता है।। बच्चे पहेली को सुनने और इन्हे हल करने के लिएउत्साहित रहते है। पहेली से बच्चे जिज्ञासु बनते है।

बच्चों के लिए मजेदार पहेलियाँ व उत्तर:-

ऐसा कौन-सा अंधेरा है,
जो रोशनी से बनता है।

उत्तर: परछाई

ऐसा कौन सा शब्द है, जिसे लिखते तो है, लेकिन पढ़ते नही है ?
उत्तर: नहीं

ऐसा क्या है?
जिसे हम देख सकते है,
परन्तु छू नहीं सकते है।

उत्तर: सपना

ऐसी क्या चीज है ? जिसके पास बहुत सी आंखें हैं फिर भी देख नहीं सकता?

उत्तर: आलू

(ज्यादा जानकारी पाने के लिए यहां पर क्लिक करे)

उत्तर क्या है ?

उत्तर: एक दिशा

बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो अगर चलते- चलते थक जाए तो उसकी गर्दन काटने पर वह दोबारा चलने लग जाती है ?
उत्तर: पेन्सिल

ऐसा क्या है जिन्हे हम काटते हैं, फीसते हैं, बांटते हैं, परन्तु खाते नहीं ?

उत्तर: ताशपत्ती

ऐसी क्या है जितना आगे बढ़ोगे उतना पीछे छोड़ोगे ?

उत्तर : कदम

बीमार नहीं रहती हूँ फिर भी खाती हूँ गोली। बच्चे, बूढ़े डर जाते, सुनकर इसकी बोली ?

उत्तर : बन्दूक

वह ऐसी क्या चीज है जो सिर्फ बढ़ती है, कभी घटती नहीं ?

उत्तर : उम्र

वो क्या है जो ,नींद में है पर उठने में नहीं, कूदने में है पर भागने में नहीं ?
उत्तर: ‘द’ अक्षर

दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के, एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम ना आए ?

उत्तर: जूता

ऐसी कौन सी चीज है जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?

उत्तर: नमक

कितने महीने ऐसे है, जिनमें 28 दिन होते है ?

उत्तर: 12 महीने

Hindi Paheli with Answer+300
पहेली की उलझन में

हिंदी पहेली उत्तर सहित

पहेली सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं अपितु ये विद्यालयी शिक्षा का एक अंग है। पहेली से बच्चों में छिपी प्रतिभा में निखार आता है। बच्चों में पहेली के प्रति रुझान ज्यादा रहता है। पहेली हमारे दिमाग की कसरत करवाती है। यहां पर Hindi Paheli with Answer+300 दिया गया है। इससे बच्चे , शिक्षक , अभिभावक के साथ हर उम्र के व्यक्ति काफी लाभान्वित होंगे

एक बच्चा का पूरा बदन में फुसड़ी (फुंसी)। क्या है बताइये ?
उत्तर: कटहल

ऐसी कौन सी चीज है , जो हमारे जगने पर ऊपर रहती है और सोते ही गिर जाती है?

उत्तर : आंखों की पलकें

वह क्या है जो ऊपर से नीचे होता है मगर हिलता नहीं है ?

उत्तर : तापमान

वह क्या है जो खींचने से छोटा होता है ?
उत्तर : बीड़ी / सिगरेट

ऐसी कौन सी चीज है जो सिर्फ बोलने से टूट जाती है?
उत्तर : खामोशी

ऐसी क्या चीज है जिसके पास गला है पर सर नहीं, बांह है पर हाँथ नहीं ?
उत्तर : कमीज

वह कौन सी ऐसी चीज है जिसके फटने पर भी आवाज नहीं होती है ?
उत्तर : दूध

वह क्या है जो मन (Mann) में है और दिल (DIL)में है, पर धड़कन (Dhadkan) में नहीं है ?

(मुफ्त में Mann, DIL और Dhadkan मूवी को देखने के लिए प्रश्न पर दिया गया मूवी के नाम में क्लिक करें )

उत्तर : आमिर खान

बताओ ऐसा क्या है जो ना कभी था और ना कभी होगा , लेकिन वह है ?

उत्तर: आने वाला कल

वो क्या है जिसे इंसान दिन भर अपने साथ जमीन पर घसीटता है पर फिर भी वो मैला नहीं होता ?
उत्तर: परछाई

वो क्या है जो हाथी के जैसा है परन्तु उसका वजन बिल्कुल नहीं है ?

उत्तर: हाथी की परछाई

वह क्या है जो बहती है लेकिन ना नदी है, ना ही पानी है ?

उत्तर: नाक

छोटा सा सिपाही, खींचकर उसका पेट उतारी, बताओ क्या है ?

उत्तर: केला

ऐसा क्या चीज है जो सिर्फ पानी के नीचे खाया जाता हैं?

उत्तर : गोता

अगर आपके पास 2 गाय और 4 बकरी है, तो आपके पास कुल कितने पैर हैं ?

उत्तर: दो पैर

हम हर जगह जीत मांगते हैं, लेकिन ऐसी कौन सी जगह है जहां हम हार मांगते हैं ?

उत्तर: फूल की दुकान

एक महल में चालीस चोर। मुंह काला, पूंछ सफेद ?

उत्तर: माचिस

Ek Paheli Leela

ये ek paheli leela है। इस उलझन को सुलझाना बहुत रोमांचकारी होता है।शोध से पता चला है की पहेली रोगों का उपचार का साधन के तौर पर भी काम करता है।Hindi Paheli सुनते ही मन प्रसन्न हो जाता है। पहेली मष्तिष्क पर खून का प्रवाह को सामान्य रखने में सहायता पहुँचाती है। पहेली स्वास्थ्यवर्धक के साथ शिक्षाप्रद होता है।

वह क्या है आंखें मूंद कर खाते हैं और खाकर पछताते हैं, जो कोई पूछे क्या था, नाम लेने में शरमाते हैं ?

उत्तर: धोखा

पक्षी देखा एक अलबेला, पंख बिना उड़ रहा अकेला। बांध गले में लम्बी डोर, नाप रहा अम्बर का छोर ?

उत्तर: पतंग

बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो अगर चलते- चलते थक जाए तो उसकी गर्दन काटने पर वह दोबारा चलने लग जाती है ?
उत्तर: पेन्सिल

ऐसा क्या है जो हमेशा आता तो है, लेकिन पहुंचता कभी नहीं है ?
उत्तर: आनेवाला कल

बताओ ऐसी कौन से चीज है जो बारिस में भींगने से भी गीली नहीं होती ?
उत्तर: पानी

बताओ क्या है एक डब्बे में 13 पान का पत्ता लेकिन कोई खा नहीं सकता ?

उत्तर: ताश का डब्बा

Hindi Paheli with Answer+300

Paheli with answer

हिंदी Paheli with Answer सहित यहां दिए जा रहे है। आप सिर्फ Paheli पर ध्यान दीजिये। जब पहेली सुलझाने में असमर्थ हो तभी Answer जानने की कोशिश की जाए।

बताओ क्या है , दांत हैं पर काट नहीं सकता ?

उत्तर : कंघी

बताओ ऐसी क्या चीज है, जो अपने जगह से चिपका रहता फिर भी पूरी दुनिया घूमता रहता ?

उत्तर : स्टाम्प / डाक टिकट

काली है पर काग नहीं, लम्बी है पर नाग नहीं।
बल खाती है ढोर नहीं, बाँधते है पर ढोर नहीं।

उत्तर: चोटी

बोल नहीं पाती हूँ मैं, और सुन नहीं पाती।
बिन आँखो के हूँ अंधी, पर सभी को राह दिखाती।

उत्तर: किताब

बताओ क्या है जो उड़ता है पर पक्षी नहीं ?
उत्तर: हवाई जहाज

वो क्या चीज है जो सोने की है लेकिन सुनार की दुकान पर नहीं मिलती ?

उत्तर: तकिया और खटिया

एक पहेली सदा नवेली जो बूझे जिन्दा, जिन्दा में से निकले मुर्दा , मुर्दा में से जिन्दा।

उत्तर: अंडा

एक बच्चा सवेरे सवेरे रोज घर में घिसरता है ?
उत्तर: पोछा लगाने वाला सामग्री

अंधेरे में बैठी है एक रानी, सिर पर है आग और तन में है पानी।
उत्तर: मोमबत्ती

वो क्या चीज है जो बाहर से हरा ,अंदर पीले मोती के दाने, सभी है हैं इसके दीवाने।
उत्तर: मकई

बताओ गर्दन है पर सिर नहीं ?
उत्तर: बोतल

पहेली का प्रश्न जटिल होना अनिवार्य है ताकि सर चकरा जाए। कइयों को पहेली का नाम सुनते ही सर चकरा जाता है । यहाँ पर स्थानीय पहेली का भी समाबेश है। इससे बड़ों को बचपन की यादें ताज़ा हो जाएगी साथ ही बच्चे मिटटी से जुड़े रहेंगे। ये हिंदी पहेली आपको एक नया अनुभव प्रदान करेगी।

Paheli in Hindi with Answer

बताओ क्या है जो सिर्फ बढ़ता है, कभी घटता नहीं ?
उत्तर: उम्र

आगे खाए तो आधा, पीछे के खाए तो पूरा। बोलो क्या है ?
उत्तर: चाँद

बताओ तो जानें। लाल गाय खर खाए, पानी पिए तो मर जाए ?
उत्तर: आग

बूझो तो बताओ, एक थाली चाँदी से भरा, सबके मुँह पर औंधा गिरा ?
उत्तर: आसमान और तारे

पैर है एक और बाकी है धोती, सावन में अक्सर है रोती। बताइये क्या है ?
उत्तर: छाता

बताइये क्या है ? एक झाड़ी में तीस डाली, आधी सफेद, आधी काली।

उत्तर: महीने के दिन और रात

ऐसी कौन सी चीज है जो हमें दिखाई नहीं देती है ?
उत्तर: हवा

कटोरे पे कटोरा बेटा बाप से भी गोरा। बताइये क्या है ?
उत्तर: नारियल

2 किसान आपस में लड़ते जाए , उनकी फसल बढ़ती जाए। बताइए क्या है ?

उत्तर: स्वेटर की बुनाई

निष्कर्ष

उम्मीद है आप नई पहेली सीखकर प्रसन्न होंगे। हमारा प्रयास सबसे बेहतर सामग्री आप तक पहुँचाने का है। किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव के लिए CONTACT US में मैसेज कर सकते हैं । tusu99 के इस Best वेबसाइट के Hindi Paheli ब्लॉग पर आपको आने वाले समय में नए अपडेट मिलते रहेंगे। नई पहेली और उसका उत्तर जुड़ती जाएगी।
धन्यवाद।