कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आने वाली है और ये चुनाव से पहले आ जाएगी। केंद्रीय कर्मचारियों को इस बार महंगाई भत्ता (dearness allowance) में 4 % की बढ़ोत्तरी होगी। दिसंबर, 2023 के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों से ये साफ हो गया है।

दरअसल दिसंबर, 2023 के लिए अखिल भारतीय CPI -IW 0.3 अंक घट कर 138.8 (एक सौ अड़तीस दशमलव आठ) पर रहा। इस संख्या के आधार पर ही प्रत्येक बार महंगाई भत्ते की राशि में बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया जाता रहा है। एक महीने के प्रतिशत बदलाव पर, पिछले माह की तुलना में इसमें 0.22 प्रतिशत की कमी रही , जबकि विगत वर्ष इसी महीने के मध्य 0.15 % की कमी दर्ज आई थी।
देश की महंगाई के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए एक अनुमान लगाया गया है कि इस बार जनवरी से महंगाई भत्ता (DA ) 4 फीसदी तक बढ़ सकता है। ऐसे में सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो जाने की प्रबल संभावना है। उल्लेखनीय है कि बढ़ोत्तरी का यह दावा लेबर ब्यूरो द्वारा जारी AICPI इंडेक्स के आधार पर किया जा रहा है।
⏩-GPF Statement 2024|GPF Balance | GPF Pay Slip 2024 कैसे निकालें ? एक सम्पूर्ण जानकारी।

अनुमान लगाया जा रहा है की केंद्र की घोषणा के बाद झारखण्ड राज्य की सरकार भी इसकी घोषणा कर देगी। राज्य सरकार द्वारा घोषणा के उपरान्त कैबिनेट से स्वीकृत होते ही इससे लागू कर दी जाती है। इस बार मार्च महीना का सैलरी बढ़ी हुई DA से मिल सकती है। पूर्व माह के जनवरी व फरवरी माह के बकाया DA का राशि एरियर के रूप में दिया जायेगा ऐसी संभावना है।
पश्चिम बंगाल में केंद्र से पहले राज्य सरकार ने जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत DA बढ़ोत्तरी की घोषणा कर चुकी है। अब बंगाल में महँगाई भत्ता 10 % से बढ़कर14 % हो गयी है।
(अधिक जानकारी और अन्यों ख़बरों के लिए Tusu99.com पर लगातार विजिट करें।)