चाय की चुस्कियां हर किसी को पसंद है। हम चाय पीकर खुद को तरोताज़ा करते है। अगर आपको भी चाय की लत है। जरुरत से ज्यादा चाय पीते है। बार-बार चाय पीने की बहाना ढूंढते है। इसके बिना बेचैनी महसूस होती है तो अब सावधान हो जाइये? बार-बार हर बार की एक प्याली चाय आपकी उम्र को कम कर सकती है। इसमें मौजूद कैफीन हमारे शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है। चाय पीने के नुकसानऔर फायदे दोनों है लेकिन नुकसान अपेक्षाकृत ज्यादा है।
चाय पीने की नुकसान
हमारे देश में चाय का प्रचलन सबसे ज्यादा है। चाय ठीक है परन्तु अत्यधिक मात्रा में पीना सेहत की दृष्टि से खतरनाक है। ऐसा सेवन करने से निम्न नुक़सान हो सकते है-
- शरीर में आयरन तत्व की कमी होती है।
- सीने में जलन होने लगती है।
- पेट में गैस ,कब्ज और पेट फूलने की समस्या होती है।
- दूध चाय का अधिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट बढ़ता है।
- चाय में मौजूद कैफीन और टेनिन से नींद का कम आती है जिसके कारण तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ जाती है ।
- चाय की आदत से सिरदर्द होती है।
- चाय में मौजूद कैफीन और निकोटीन हड्डियों को कमजोर करती है , क्योकि ये कैल्सियम को शरीर से बाहर निकाल देते है।
- ज्यादा चाय से आंतें ख़राब हो जाती है। पाचन क्रिया को कमजोर करती है।
- बदहजमी होती और साथ में खट्टी डकारें आती है ।
- दूध वाली चाय शरीर के पानी को सोखती है। इससे शरीर में पानी की कमी होती है। यही कारण है की बहुत बार चाय पीने के बाद पानी प्यास लगने लगती है।

चाय कितना पीना चाहिए?
अक्सर आप सुनते होंगे की ज्यादा चाय नहीं पीना चाहिए। फिर हमारे मन में ये सवाल आता है की इसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए और कितनी बार पीना चाहिए। शुबह को नास्ता के बाद चाय को उत्तम माना जाता है। खाली पेट और रात को चाय का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए।आइये जानते है की एक दिन में चाय की संतुलित मात्रा कितनी होनी चाहिए।
चाय एक दिन में अधिकत्तम 3 से 4 कप (710–950 ML ) को सर्वोत्तम माना जाता है। चाय के साथ इसमें मौजूद कैफीन शरीर के अंदर प्रवेश करती है। ज्यादा चाय पीने से इसकी लत लग सकती है। एक सर्वे के मुताबिक चाय नहीं पीने वालों के बनिस्पत चाय पीने वालों की मृत्यु दर 9 से 13 प्रतिशत कम पाया गया। एक ही चाय को बार बार उबालकर नहीं पीना चाहिए।
चाय पीने से क्या लाभ होता है?
हर चीज में लाभ और नुकसान दोनों होता है। चाय से लाभ भी है। 2 से 3 कप ग्रीन टी पीने वालों में हार्ड अटैक का ख़तरा 20 % कम होता है साथ में पक्षाघात का खतरा 35 प्रतिशत कम हो जाता है। दिल का दौरा पड़ने का खतरा 32% कम होता है।चाय वजन कम करने में भी मदद करती है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है तथा अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। सिरदर्द और माइग्रेन से राहत मिलता है। चाय में सूजनरोधी गुण पाए गए हैं। ये त्वचा को साफ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। चाय पत्ती के पानी से बाल धोने पर बाल काले और लम्बे होते है। ये रक्त चाप को नियंत्रित करता है।
यह भी पढ़ें⏩ Passport Kaise Banta Hai- पासपोर्ट अप्लाई कैसे करें | पासपोर्ट स्टेटस चेक कैसे करें ?
यह भी पढ़ें⏩ Hibiscus Leaf – डायबिटीज,ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को करे संतुलित।